नींबू वाली चाय पेट घटाए,
अदरक वाली हर दर्द मिटाए।
मसाले वाली ताकत बढ़ाए,
मलाई वाली रुतबा दिखाए।
सुबह की चाय ताजगी लाए,
शाम की चाय थकान भगाए।
दुकान की चाय स्वाद बढ़ाए,
पड़ोसी की चाय अपनापन लाए।
मित्रों संग चाय रंग जमाए,
बैठक में हंसी ठहाके आए।
पुलिसिया चाय डर हटाए,
अफसर की चाय फाइल बढ़ाए।
नेताओं की चाय काम बनाए,
विद्वानों की चाय ज्ञान सजाए।
कवियों की चाय भाव जगाए,
रिश्तों में फिर मिठास घुलाए।
एक चाय आलस दूर भगाए,
एक चाय भूखे को तृप्त बनाए।
एक चाय भाईचारा लाए,
एक चाय सम्मान दिलाए।
चाय पिएं और चाय पिलाएं,
जीवन को आनंदमय बनाएं।