सभी को साथ लेकर चलने की आदत बनाओ
पर साथ में कभी स्वार्थ को ना अपनाओ
गलत सोच और गलत अंदाज़ा अक्सर होता है
जो मन को रिश्तों की सच्चाई से दूर करता है
इंसान अपने ही भ्रम में कभी खो जाता है
और बिना वजह अपनों को दुख दे जाता है
हर रिश्ते को प्यार से समझना सीखो
दिल में नफरत का बीज कभी मत बोयो
सच्चाई का रास्ता थोड़ा कठिन जरूर होता है
पर वही जीवन को सबसे सुंदर करता है
जहाँ स्वार्थ नहीं, वहाँ अपनापन बसता है
और प्रेम का दीपक हमेशा जलता रहता है
सभी को सम्मान देना सीखते जाओ
मीठे शब्दों से रिश्तों को सजाते जाओ
छोटी-छोटी खुशियों में मुस्कान ढूंढो
अपने मन को हमेशा शांत और महान चुनो
स्वार्थ की छाया जीवन को अंधेरा करती है
भलाई की राह ही असली रोशनी भरती है
जो दूसरों का भला सोचकर आगे बढ़ता है
वही इंसान सच्चे सुख का हकदार बनता है।