भगवान पर विश्वास हमेशा सच्चा रखना
मन में डर का अंधेरा कभी न रखना
उस बच्चे की तरह भरोसा करना सीखो
जो सच्चाई को अपने दिल में रखो
जिसको हवा में उछालो वह हँसता रहता है
डर उसके मन में कहीं नहीं बसता रहता है
वह जानता है आप उसे गिरने नहीं दोगे
अपने हाथों से संभालकर ही लोगे
इसी तरह भगवान पर भरोसा करना
जीवन की हर चिंता को दूर रखना
ईश्वर के प्रेम में मन को बसाओ
हर कठिन समय में धैर्य अपनाओ
कभी भी विश्वास को कमजोर मत होने देना
डर के अंधकार में खुद को खोने मत देना
भगवान हमेशा साथ निभाता है
अदृश्य रूप से राह दिखाता है
श्रद्धा और आस्था मन में बसाए रखना
सच्चे विश्वास का दीप जलाए रखना।