रिटायर्ड  बेचारा !

राजीव वर्मा, स्वरचित एवं प्रकाशित 23-सितंबर-2024

1. रिटायर व्यक्ति अगर देर तक सोया रहे तो….
बीवी : अब उठ भी जाइये !  आपके जैसा भी कोई सोता है क्या ? रिटायर हो गये तो इसका मतलब यह नहीं कि दोपहर तक सोते ही रहियेगा….!

2. रिटायर व्यक्ति अगर जल्दी उठ जाये तो….
बीवी: आपको तो बुढापे में नींद पड़ती नहीं, दूसरों को तो सोना है न।   एक दिन भी किसी को चैन से सोने नही देते हो, 5:30 बजे उठ कर बड़ बड़ करने लगते हो।  अब तो आफिस भी नहीं जाना होता,  चुपचाप सो जाइये और सबको सोने दीजिए…..!
                                                                        3. रिटायर व्यक्ति अगर घर पर ही रहे तो….                 
बीवी: सबेरा होते ही मोबाइल लेकर बैठ जाते हो और चाय पर चाय के लिए चिल्लाते रहते हो, कुछ काम अपने से भी कर लिया कीजिए । कभी घर से थोड़ा बाहर भी निकला करो, हमें भी चैन की सांस लेने दो। सब लोगों को कुछ न कुछ काम रहता है, यह आदमी दिन भर घर पर निठल्ला बैठा रहता है । यह नहीं होता है कि जल्दी से उठकर नहा धोकर नाश्ता पानी कर लें, अब इनके लिए सब लोग बैठे रहें….!

4. रिटायर व्यक्ति अगर घर से देर तक बाहर रहे तो….
बीवी : कहाँ थे आप इतनी देर से ? अब नौकरी भी नही है, फिर भी घर पर टिकना नहीं होता।  कभी अपने परिवार में भी बैठा करो।  कभी मुँह से भगवान का नाम भी ले लिया कीजिए…!

5. रिटायर व्यक्ति अगर पूजा करे तो…
बीवी : ये घन्टी बजाते रहने से कुछ नहीं होने वाला।  अगर ऐसा होता तो इस दुनिया के रईसों में टाटा या बिल गेट्स का नाम नहीं होता, बल्कि किसी पुजारी का नाम होता…! जब देखो कभी माला कभी घंटी, कभी राम राम।

6. अगर रिटायर व्यक्ति खाली समय में पैसा कमाने के लिए कुछ काम करे तो…
बीवी : हर वक़्त काम, काम ,काम। ये पैसे की मोह माया बुढ़ापे  में भी तुम्हे टिकने नहीं देती।  हम क्या यहाँ पर बंधुआ मजदूर हैं जो सारा दिन काम करें और शाम को आपका इंतज़ार किया करें…..?

7. रिटायर व्यक्ति अगर पत्नी को घुमाने के लिए किसी धार्मिक तीर्थ पर ले जाए तो…
बीवी : देखिये, सक्सेना जी अपनी बीबी को हर महीने घुमाने ले जाते हैं और वो भी शिमला और दार्जिलिंग जैसी जगहों पर, आपकी तरह “हरिद्वार” नहाने नहीं जाते….!

8. रिटायर व्यक्ति अगर अपनी जिंदगी भर की बचत से नैनीताल, मसूरी, गोवा, माउन्ट आबू, ऊटी जैसी जगहों पर घुमाने ले भी जाए तो….!
बीवी : अपना घर ही सबसे अच्छा, बेकार ही पैसे लुटाते फिरते है। लगता है फालतू पैसे आ गये हैं आपके पास जो ज्यादा ही उछल रहे हैं। अब टिक कर भी बैठना है कि  इधर उधर बंजारों की तरह घूमते ही रहना है। क्या रखा है घूमने में ?  इतने पैसे से अगर घर पर ही रहते तो पूरे 2 साल के लिए कपड़े खरीद सकते थे,  या फिर पूरे घर में पेंट करवा लेते!                                                                                                   

9.रिटायर व्यक्ति पुराने गानों का शौक़ीन हो तो… !                                                                बीवी:  बुढ़ापे में गाने भाते हैं, अब ज्यादा जवानी चढ़ने लगी है, कोई भजन या राम के नाम ही ले लिया करो…..!

10.रिटायर व्यक्ति अगर मन बहलाने के लिए फोन करे तो….!                                                                बीवी :  दिन भर फोन पर लगे रहते हो,  किस किस को फोन करते हो? हम तो नहीं करते किसी को…..फोन!                                                                                                                                 11. रिटायर व्यक्ति बन ठन कर घर में रहे तो….!
बीवी : बुढ़ापे में क्या सिंगार करते हो, जाना है कहीं क्या?  घर में ही सज धज कर बैठे रहते हो, बहुएं क्या कहेंगी.

Published by

Unknown's avatar

Rajeev Verma

Thanks For watching. Note:- ALL THE IMAGES/PICTURES SHOWN IN THE VIDEO BELONGS TO ME. I AM THE OWNER OF ANY PICTURES SHOWED IN THE VIDEO ! DISCLAIMER: This Channel DOES NOT Promote or encourage Any illegal activities , neither any services of any child is taken in this video making, all contents provided by this Channel is meant for Sharing Knowledge and awareness for health only . Rajeev Verma #HealthyFeasting. I Loves to post videos on Preventive Health Maintenance Food Recipes. Subscribe my YouTube Channel NOW. http://www.youtube.com/c/HealthyFeasting

Leave a comment

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.